Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. मानगो नगर निगम द्वारा वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया , World Earth Day celebrated by Mango Municipal Corporation


Jamshedpur (Nagendra) । मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश में पर्यावरण के संरक्षण के लिए वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया। और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद एवं अरविंद प्रसाद अग्रवाल शामिल हुए। आज वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। 



वहीं सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि आज पूरे विश्व भर में पर्यावरण के संरक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है एवं लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाता है। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाना चाहिए,साथ ही पर्यावरण बचाव के लिए प्लास्टिक आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए। पर्यावरण जितना अच्छा रहेगा उतने लोग स्वस्थ रहेंगे। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण  किया गया।



दीनदयाल जन आजीविका योजना के कर्मियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर प्रबंधक प्रदीप कुमार ,सहायक अभियंता, कन्या अभियंता,सीओ, सीआरपी गायत्री नायक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template