Upgrade Jharkhand News.
भारत भूमि के ---
पग - पग पर ---
सदा बसा रहता ---
धर्म का सार है ।
जन - जन के हृद - हृदय में ---
उठता रहता सदा ---
देश - भक्ति का ---
उन्नत ज्वार है ।
*****
जाग उठा भारत ---
का कोना-कोना ,
बजते गलियों में ---
वीणा के तार हैं ।
श्री राम चन्द्र की ---
कृपा है लोगों ,
हर दिशा में छिड़ गया ---
एकता का मधुर सितार है ।
******
सांगा - महाराणा की ---
पावन भूमि पर ---
गूंज रही मानवता की ---
ऊंची पुकार है ।
शिवाजी - गुरु गोविंद की ---
जिह्वा पर आज ---
भारत रक्षा हेतु ---
गूंजती तेज हुंकार है ।
*****
लक्ष्मीबाई - दुर्गावती ---
के खड़ग पर ---
जाग उठाने का ---
झंकृत करता झंकार है ।
धर्महीनों के क्षुद्र ---
निम्न कारनामों पर ---
शक्ति - महाशक्ति का ---
जोरदार प्रहार है ।
*****
कायरता पसरती ---
जिसके मन में है ,
वह भलों - निर्दोषों पर ---
करता जघन्य वार है ।
निकल पड़ा धर्मियों का ---
एक बड़ा बेड़ा आज ---
हनुमान जी की आई ---
चारों ओर बहार है।
******
सज्जन की गलियों में ---
गूंजता है आज ---
सर्व धर्म समभाव का ---
मीठा - मीठा राग है ।
महाब्रह्मांड के ---
ओर छोर तक ---
वसुधैव कुटुंबकम् का ---
प्यारा सा अंदाज है ।
****
यह देश है मस्तानों का ,
मस्तानों का बलिदानों का ,
इस देश के आगे क्या कहना ,
यह देश है दुनिया का गहना ।
आर . सूर्य कुमारी
No comments:
Post a Comment