Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. ग्रेजुएट कॉलेज में रानी अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयंती संगोष्ठी का आयोजन, Organizing the 300th Birth Anniversary Symposium of Rani Ahilyabai Holkar in Graduate College,


Jamshedpur (Nagendra) ग्रेजुएट कॉलेज में रानी अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयंती के सुअवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायिका श्रीमती पूर्णिमा साहू उपस्थित थीं।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर वीणासिंह प्रियदर्शी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ । संगोष्ठी का शुभारंभ पारंपरिक स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वागत भाषण में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर वीणा सिंह प्रियदर्शी ने रानी अहिल्याबाई होलकर की महानता से विद्यार्थियों को अवगत करवाया एवं विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।


बी.एड. के छात्राओं द्वारा समूह -गान में रानी अहिल्याबाई होलकर की महानता को प्रस्तुत किया गया। स्नातक की छात्राओं द्वारा नृत्य -नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें अहिल्याबाई होलकर के संपूर्ण जीवन के विभिन्न पक्षों को दर्शाया गया जो बहुत ही मनमोहक था।  मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने अपने संबोधन में रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के विभिन्न आयामों को इतनी सूक्ष्मता से छात्रों के बीच रखा ,उनका एक-एक शब्द हृदय -स्पर्शी एवं छात्राओं को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर एक महान मराठा शासिका थी, उनके शासन काल में धर्म, न्याय और लोककल्याण सर्वत्र व्याप्त था।



  हमें भी उनके आदर्श को जीवन में  आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षेकत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। मंच - संचालन संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना सिन्हा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन वनस्पति शास्त्र विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डोरिस दास ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर अरुंधति डे डॉ विश्वेश्वर यादव, प्रोफेसर दीप्ति एवं NCC कैडेट्स एवं NSS वोलेंटियर की सराहनीय भूमिका रही। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template