Jamshedpur (Nagendra) । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पृथ्वी पार्क मानगो मे गायत्री परिवार जमशेदपुर एवं सिविल डिफेंस मानगो डिवीजन तथा पतंजली पर्यावरण योगा ग्रुप के द्वारा जीवनदायनी एवं प्राणवायु देने वाले वृक्ष का पौधा रोपण किया गया एवं लोगों में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन और वृक्षारोपण के महत्व को बताया गया की प्रकृति की रक्षा करने से ही प्रकृति आपकी रक्षा करेगी। गायत्री परिवार के मुख्य रूप से ट्रस्टी सुरेश लाल,डालिया भट्टाचार्य, रविंद्र सिंह , प्रियम भगत, सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डेन बलवंत सिंह, स्वयं सेवक प्रेम दीक्षित, गीता कुमारी ,पिंटू कुमार, विकास कुमार , नागेन्द्र कुमार एवं पतंजलि पर्यावरण ग्रुप के विपिन, नरेंद्र ,प्रकाश ,बबीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम की जानकारी सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन बलवंत सिंह ने दी। साथ ही बलवंत सिंह ने यह भी बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर दोपहर के समय उन्होंने व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला बार संघ के अधिवक्ताओं के बीच भी दर्जनों किस्म के छायादार एवं फलदार वृक्ष के पौधे वितरित किया।
No comments:
Post a Comment