Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur स्वदेशी जागरण मंच ने विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया, Swadeshi Jagran Manch organized a seminar on World Environment Day


Jamshedpur (Nagendra) । विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वदेशी जागरण मंच के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में खादी ग्राम उद्योग भारत सरकार के डायरेक्टर  मनोज सिंह के द्वारा संबोधन हुआ। संक्षिप्त शब्दों में उन्होंने बहुत ही अच्छे तरीके से पर्यावरण को कैसे बचाए रखना चहिए यह लोगों के बीच अपने विचार रखें। घर को ही दुनिया मानकर पर्यावरण की सुरक्षा शुरू करनी चाहिए। पृथ्वी से जितना हम लेते हैं उससे कहीं ज्यादा हमें पृथ्वी को दे कर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितनी हमें जरूरत है उतने ही उपभोग करना चाहिए।



स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण सह प्रमुख बंदेशकर सिंह ने बताया कि  पर्यावरण एक अलग प्रकोष्ठ के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा बनाया गया है और पर्यावरण को कैसे सजग रखा जाए इस दिशा में कार्य करना है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच इस दिशा में सुदृढ़ होकर काम करेगी। इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से जमशेदपुर विभाग संयोजक राजकुमार ,पंकज जी, डॉ अनिल राय ,केपी चौधरी ,विकास साहनी, किरनजीत कौर ,राजाराम ,विकास जायसवाल सहित अन्य शामिल हुए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template