- बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुना श्रोता हुए भाव-विभोर
Jamshedpur (Nagendra) । बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को व्यासपीठ से भागवत भ्रमर आचार्य श्री मयंक जी महाराज ने गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, राम अवतार, कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि संकट में भगवान ही भक्तों का साथ देते हैं। कथा के दौरान महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुना श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। महाराज ने कहा कि मन ही बंधन और मुक्ति का कारण बनता है। यदि मन संसार में माया में आसक्त होता है वह बंधन बन जाता है और इससे जो मुक्त होता है वह सीधा परमात्मा से जुड़ता है और मुक्ति का करण बनता है। श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर एवं भयली महिला मंडल सोनारी द्धारा संयुक्त रूप आयोजित भागवत कथा में व्यास पीठ से कथा वाचक ने आगे बताया कि भागवत कथा में गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, राम अवतार, कृष्ण जन्म और नंदोत्सव कथा की महिमा का वर्णन बहुत ही महत्वपूर्ण है।
ये कथाएँ भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों और लीलाओं का वर्णन करती हैं, जो भक्तों को भक्ति, प्रेम और मोक्ष का मार्ग दिखाती हैं। कथावाचक ने आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति का ईश्वर से साक्षात्कार तभी संभव है, जब वह आस्थावान हो। व्यक्ति को अहंकारी नहीं होना चाहिए, चाहे लाख अंधकार का सामना करना पड़े। विपरीत परिस्थितियों में भी मानव को ईश्वर में विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने राजा बलि व ईश्वर के साक्षात्कार की चर्चा करते हुए कहा कि घमंड के कारण ही ईश्वर ने उनकी कई परीक्षा लेने के बाद पाताल लोक भेजा और चौकीदार के रूप में ईश्वर ने खुद पहरेदारी की। कहा कि किसी की भलाई एवं प्राण रक्षा के लिए बोले गए झूठ को ईश्वर माफ कर देते हैं। अगर झूठ बोलने से किसी का प्राण बच जाए तो वह झूठ नहीं होता। प्रभु की अति कृपा होती है तो संसार में मनुष्य के रूप में जन्म मिलता है।
महाराज जी पांचवें दिन शनिवार को श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग कथा की महिमा का प्रसंग सुनायेंगे। चौथे दिन शुक्रवार को मुख्य यजमान के रूप में गौरव मोदी, रोशन अग्रवाल, विमल गुप्ता, धीरज सावा, संजय अग्रवाल, पंकज सिंह, प्रदीप गुप्ता, गणेश भालोटिया, सुरेश आगीवाल, महेन्द्र अग्रवाल, मोहन लाल केडिया, सकेत कुमार मल्लिक, भागवती प्रसाद माली देवी सहित श्री श्याम दिवान परिवार, मायुमं सुरभि शाखा, श्री श्याम सेवा संघ के कई गणमान्य उपस्थित थे। इसका आयोजन श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर एवं भयली महिला मंडल सोनारी द्धारा संयुक्त रूप से किया जा रहा हैं। कथा में रोजाना बड़ी संख्या में पधारकर कथा प्रेमियों द्वारा निष्ठा एवं भाव पूर्वक प्रभु कथा का रसपान किया जा रहा हैं।
No comments:
Post a Comment