Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur कार्यकाल खत्म तो भगवान सिंह कैसे बना सकते हैं ट्रस्टी If the tenure is over then how can Bhagwan Singh become a trustee

 


Upgrade Jharkhand News. । क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कहा कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संविधान का हवाला देकर लोकल गुरुद्वारा कमेटी में हस्तक्षेप करने वाले भगवान सिंह खुद मानगो गुरु सिंह सभा के संविधान का पालन क्यों नहीं करते हैं? गुरु सिंह सभा मानगो के संविधान के अनुसार कोई व्यक्ति तीसरी बार लगातार प्रधान नहीं बन सकता है। एक कार्यकाल तीन वर्ष अर्थात दो कार्यकाल छह साल का होता है तो भगवान सिंह पिछले आठ साल से कैसे पद पर काबिज हैं?



पिछले दो साल से उनका कार्यकाल संवैधानिक रूप से मान्य नहीं हो सकता और ऐसे में उनके द्वारा लिए गए सारे फैसले समय आने पर रद्द हो जाएंगे? गैर संवैधानिक रूप से वह नए ट्रस्टियों का चयन कर रहे हैं और प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कार्यसमिति की बैठक उन्होंने बुलाई है? यदि वास्तव में गुरु घर से प्रेम है और पंथ की चढ़दी कला एवं कौम की एकता चाहते हैं तो भगवान सिंह अपने पद से इस्तीफा दें? ट्रस्टी बनाने का फैसला होने वाले नए प्रधान के विवेक पर छोड़ दें। नया प्रधान आम सभा बुलाकर इलाके के गणमान्य लोगों को ट्रस्टी के रूप में चयन कर लेगा।



कुलविंदर सिंह ने मानगो की संगत से अपील की है कि वह भगवान सिंह के इन कुत्सित चालों का जमकर विरोध करें। जमशेदपुर रजिस्ट्रार को लिखित जानकारी  दें और उनको पद से उतरवाने के लिए संवैधानिक रूप से आंदोलन करें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template