Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा के विभिन्न जगहों में की गई गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना Ganapati Bappa worshiped in various places of Guwa

 


Guwa (Sandeep Gupta) । गुवा के विभिन्न स्थानों में श्री गणपति बप्पा की पूजोत्सव काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर जगह नवयुवको में पूरा उत्साह देखा गया। इस दौरान गुवा बाजार, नानक नगर, गुवासाई के साथ-साथ योगनगर  शिव मंदिर  प्रांगण में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। संरक्षिका कमेटी सीआईएसफ यूनिट गुवा व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप समादेष्टा रवि रंजन सिंह की अगुवाई में सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर ने योगनगर पूजा स्थल जाकर सुरक्षा बल कर्मियों के साथ गणेश पूजा में शामिल हुए। विधिवत एवं आकर्षक ढंग से आयोजित पूजा उत्सव में उन्होंने हार्दिक उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश मानव के प्रत्येक संकटों को हरते हैं एवं सुख एवं समृद्धि प्रदान करते हैं।


भगवान गणेश की पूजा पूरे मन से मनुष्य को करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने जनकल्याण एवं गुवा वासियों के लिए मंगल कामना की। मौके पर संरक्षिका कमेटी सीआईएसफ यूनिट गुवा की महिलाएं व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के परिवार के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। जिन्होंने पूजा उत्सव के आयोजन में भरपूर सहयोग प्रदान किया। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद खीर, पुड़ी, सब्जी बैठाकर खिलाया गया। इस दौरान मौके पर उप समादेष्टा रवि रंजन सिंह,रीना सिंह पत्नी,निरीक्षक पार्थ बोस,उप निरीक्षक सत्यव्रत बेहेरा,सहायक उप निरीक्षक पम्मी पांडे,प्रधान आरक्षक मुकेश भाई,प्रधान आरक्षक कुलदीप कुमार,प्रधान आरक्षक डी गोविंद राव,प्रधान आरक्षक टी रवि,आरक्षक जतिंदर संडे,आरक्षक कल्याण सिंह,आरक्षक सुजीत कुमार भीतरिया सहित सीआईएसएफ के जवान एवं सेल अधिकारी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.