Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में श्रद्धा भक्ति से पूजा गया विघ्नहर्ता गणेश भगवान Lord Ganesh, the destroyer of obstacles, was worshipped with devotion in Chandil subdivision area

 


Upgrade Jharkhand News. गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पूरे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में विघ्नहर्ता गणेश भगवान जी का श्रद्धा भक्ति से पूजन किया गया। अनेक जगहों पर भव्य पंडाल निर्माण कर आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई। भक्तों ने भगवान गणेश जी से विश्व शांति एवं अपने साथ स्वजनों को बाधा विपत्ति से दूर रखने का प्रार्थना किया।



पुजारी हरेंद्र पांडे ने कहा कि पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने एवं गणेश जी के चरणों में माथा टेकने आते है। नौ दिन बाद भक्तों द्वारा गीत संगीत के धुन में नाचते गाते हुए गणेश प्रतिमा को किसी तालाब, नदी आदि में विसर्जित किया जाता है।


पाथरडीह गांव के भव्य पंडाल एवं आकर्षक प्रतिमा बना आकर्षण का केंद्र-नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में पाथरडीह में युवा हिन्दू एकता संघर्ष समिति के द्वारा आयोजित गणेश पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा नेता आकाश महतो शामिल हुए। पूजा के पूर्व भाजपा युवा नेता आकाश महतो ने पूजा पंडाल का फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया। आकाश महतो ने गणेश जी के चरणों में माथा टेक क्षेत्र की सुःख, समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुये पूरे क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। भाजयुमो के गोपाल गोप, प्रशांत गोप, बादल गोप, भुवनेश्वर गोप, धनंजय गोप, रोहित गोप, कर्ण गोप, मिलन गोप, दिलीप गोप, हाराधन गोप, शशि मिश्रा, उदित गुप्ता आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.