Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा जन आरोग्य समिति के विषय में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित Tata Steel Foundation organized a one-day training camp on Jan Arogya Samiti

 


Upgrade Jharkhand News. सोमवार 25 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह में नीमडीह प्रखंड के कार्यरत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं मुखियाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार महतो ने किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और टाटा स्टील फाउंडेशन की मानसी प्रोजेक्ट के द्वारा किया गया। शिविर में मानसी प्रोजेक्ट के उद्देश्य एवं लक्ष्य के साथ आदर्श पंचायत,लिए निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।



जन आरोग्य समिति क्या है एवं इसका उदेश्य क्या है इस संबंध में भी जानकारी दी गई। समुदाय के स्वास्थ्य की समझ की विकास के संबंध में बताया गया। स्वास्थ्य के आयाम तथा समुदाय की स्वास्थ्य के लिए  पी आर आई सदस्य का सहयोग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मानसी मित्र संजय मारडी, संदीप कुमार मंडल, जयश्री महतो, अनुपा महतो, चिंतामनी सोरेन, नीतू रानी महतो, हाराधन महतो, प्रखंड समन्वयक लक्ष्मी महतो, बी पी एम रामेश्वर तिर्की, मुखिया वरुण कुमार सिंह, सुलोचना सिंह, दमयंती सिंह, मंगली सिंह सरदार एवं लालू माझी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.