Upgrade Jharkhand News. कुशवाहा संघ सरायकेला खरसावां की बैठक सतबहिनी जमालपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शिव बालक मौर्या ने किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से आगामी रविवार, 21 सितंबर को छोटा ग़म्हरिया स्थित शहनाई भवन में कुश जयंती सह शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में संघ के सचिव प्रो0 रवि शंकर कुमार ने बताया कि समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह को सफल बनाने के लिए जल्द ही आयोजन कमिटी की बैठक की जाएगी जिसमें अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। समारोह को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में शिव बालक मौर्या, रमेश कुमार, विजय प्रसाद, सुदर्शन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बसंत कुमार, बिनोद प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, डॉ0 आईके सिंह, विजय शंकर सिंह, जितेंद्र कुमार समेत कुशवाहा संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment