Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya चित्रगुप्त महासमिति की बैठक में धूमधाम से चित्रगुप्त पूजनोत्सव मनाने का निर्णय, कई कार्यक्रम होंगे आयोजित Decision to celebrate Chitragupta Pooja festival with great pomp in the meeting of Chitragupta Mahasamiti, many programs will be organized

 


Upgrade Jharkhand News. चित्रगुप्त महासमिति के सदस्यों की एक बैठक बड़ा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष समिति का द्वारा 54वां वार्षिकोत्सव सह चित्रगुप्त पूजनोत्सव आगामी 23 अक्टूबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जा रहा है। इस मौके पर पूजनोत्सव के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा कर विचार विमर्श किया गया। इसमे निर्णय लिया गया कि प्रातः 11 बजे पूजनोत्सव व आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात, संध्या में शिव चर्चा भजन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



उसके बाद अगले दिन शुक्रवार, 24 अक्टूबर को पूजा अर्चना के बाद भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। बैठक में छठ पर्व के बाद चित्रांश परिवारों के लिए आगामी 09 नवंबर को प्रीतिभोज आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। इस मौके पर चित्रगुप्त भवन का जीर्णोद्धार कराने पर भी चर्चा की गई। बैठक में महासचिव संजय कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय, कोषाध्यक्ष अभय लाभ, प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, भूदेव वर्मा, आशीष कुमार श्रीवास्तव, केके सिन्हा, मनोज प्रभाकर, महेश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.