Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya लूटे गए टाटा एस मालवाहक वाहन को गम्हरिया पुलिस ने किया बरामद, एक गिरफ्तार Gamharia police recovered the looted Tata S cargo vehicle, one arrested

 


Upgrade Jharkhand News. गम्हरिया थाना क्षेत्र से बीते रविवार को लूटी गई टाटा एस मालवाहक वाहन को पुलिस ने महज़ 20 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को को गिरफ्तार कर लिया है। लूटी गई उंक्त टाटा एस मालवाहक वाहन को गम्हरिया के उषा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पीछे से बरामद किया गया। बताया गया है कि उक्त वाहन को सूरजदेव महतो और उसके सहयोगी विनय द्वारा कब्जा में लिया गया था। पूछताछ के क्रम में सूरजदेव ने बताया कि रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल को टाटा एस चालक द्वारा टक्कर मार दी गई थी। 



इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और उसने गुस्से में आकर गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं वाहन मालिक अमित कुमार वर्मा ने बताया कि बाइक सवार मोबाइल पर बात करते हुए उसकी गाड़ी से टकरा गया था। चालक द्वारा कारण पूछने पर वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया और फिर गाड़ी लेकर भाग निकला। उक्त घटना की लिखित शिकायत मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.