Upgrade Jharkhand News. सोमवार को जादूगोड़ा स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में 22 राज्यों से 341 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा। उंक्त केंद्र में पहली बार चार दिवसीय (25 _ 28 अगस्त तक ) आयोजित अंतर सेक्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2025 का मुख्य अतिथि सह जमशेदपुर सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक जयदेव केसरी, राखा कॉपर सीआरपीएफ ग्रुप के उप महानिरीक्षक रमेश कुमार, कमांडेंट पंकज सिंह और द्वितीय कमान अधिकारी नीरज कुमार ने तिरंगा बैलून उड़ाकर आगाज किया। इससे पूर्व बैंड की धुन पर मार्च फास्ट कर सलामी दी गई।
इस खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन पांच स्पोर्ट्स शॉर्ट फूट, हैम्बर थ्रू,, जबलिंग़ थ्रू आदि प्रतिभागियों में जोश, जुनून व हौसला के साथ जवानों ने उम्दा प्रदर्शन किया। विजेताओं को समारोह के अतिथियों ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि जयदेव केसरी ने कहा कि मंगलवार तक जादूगोड़ा में यह खेलकूद प्रतियोगिता होगी जबकि 27 व 28 अगस्त को फाइनल मैच टाटा स्टील के जेआरडी कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया, हिट इंडिया अभियान के तहत पहली बार इस आयोजन का मौका जादूगोड़ा ग्रुप को मिला है जो यह गर्व की बात है। इस खेलकूद प्रतियोगिता में उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, केरला, त्रिपुरा, प0 बंगाल, रैफ सेक्टर, साउथ सेक्टर, वेस्टर्न सेक्टर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड,जम्मू सेक्टर, बिहार, राजस्थान, सेंट्रल सेक्टर समेत अन्य राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे है।
उद्घाटन समारोह में रांची से जादूगोड़ा पहुंची जीसी रांची बैंड ने अपनी बैंड धुन से जहां खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की, वही बैंड की धुन ने मुख्य अतिथि जयदेव केसरी सह उप महानिरीक्षक जमशेदपुर का दिल भी जीत लिया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रांतो से लगभग 341 खिलाड़ी (पुरुष व महिला) भाग ले रहे हैं जिसमें 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, 800 मीटर रेस, 1500 मीटर रेस, 5000 मीटर रेस, 10,000 मीटर रेस, 3000 मी0 स्टेपल चेज, 110 मीटर हर्डल, 400 मी हर्डल, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो, डेकाथलन, मैराथन, 4×100 रिले रेस, 20 किलोमीटर वॉक आदि शामिल है। इस अवसर पर कमांडेंट पंकज सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) उर्मिला गारी, सीएमओ(एसजी) मीना नवीन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी नवीन कुमार, उपकमाडेंट नीरज कुमार एवं पवन कुमार तथा सहायक कमांडेंट जफर आलम, तरुण कुमार बेरा व मकसूद आलम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक कमांडेंट मकसूद आलम ने किया।

No comments:
Post a Comment