Upgrade Jharkhand News. छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान में श्री श्री गणेश पूजा समिति की ओर से बनाए गए भव्य पूजा पंडाल का उदघाटन सांसद जोबा मांझी ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना का आयोजन होना इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। किसी भी शुभ कार्य का शुभारंभ उनसे होती है। उन्होंने गणपति देव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या को लेकर पूजा के बाद स्थानीय लोगों के साथ इसी मैदान में बैठक की जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि गणपति देव की पूजा के बाद सभी देवी- देवताओं की पूजा शुरू होती है। उन्होंने लोगों से ग़म्हरिया दुर्गापूजा मैदान को बचाने की अपील करते हुए सांसद से इसके सौंदर्यीकरण की मांग की।कार्यक्रम को पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी गोपाल महतो, झामुमो नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, अमृत महतो, भगवान सिंह, लालबाबू सरदार, सिद्धनाथ सिंह, रश्मि साहू, अजीत सिंह, बिहारी गोंड, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर कमेटी के मुख्य संरक्षक सन्नी सिंह समेत अन्य सदस्यों की ओर से सांसद समेत सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक सन्नी सिंह, सचिव कौशल किशोर, एसएन मिश्रा, संयोजक पिंटू सिंह, मनीष सिंह, मनोज सिंह, शुभम शर्मा, मनोज सिंह, बिपिन, सत्यम, संतोष कुमार, शशि, राजू शर्मा, विवेक कुमार, विजय कुमार, नवीन कुमार एवं भारी संख्या में सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment