Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya गम्हरिया, कांड्रा में श्रद्धापूर्वक पूजे गए विघ्नहर्ता भगवान गणेश Lord Ganesha, the destroyer of obstacles, was worshipped with devotion in Gamharia, Kandra

 


Upgrade Jharkhand News. सम्पूर्ण प्रखंड क्षेत्र में प्रथम पूज्य देव विघ्नहर्ता भगवान गणेश पूजनोत्सव का हर्षोल्लास के साथ भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर कई स्थानों पर आकर्षक पंडाल निर्माण कर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ उनकी आराधना कर श्रद्घापूर्वक पूजन किया गया। गणेश पूजनोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साहजनक माहौल रहा। कांड्रा बाजार, एसकेजी कॉलोनी, डोकाकुली, गम्हरिया के बोलायडीह, सतवाहिनी, छोटा गम्हरिया, आदर्श नगर आदि क्षेत्रों में धूमधाम से गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। 



निर्मल पथ मार्ग संख्या सात में मोदक समाज की ओर से भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया। इसके आयोजन में विशाल मोदक, वीरेन मोदक, सौमित्र मोदक, रिजु मोदक आदि का प्रमुख योगदान रहा। इस अवसर पर कई पूजा कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इससे पूर्व कई पूजा पंडालों का विधिवत उदघाटन किया गया। छोटा गम्हरिया पंचायत क्षेत्र में मधुसूदन क्लब गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजीत कुमार सिंह ने किया। बताया गया है कि विगत 26 वर्षों से क्लब की ओर से गणेश पूजा का आयोजन किया जाता है। 



इस मौके पर भाजपा नेता अमित सिंहदेव, क्लब के वरिष्ठ सदस्य मिंटू पात्रा, नयन मंडल मनोहर मंडल, राजन साव, अमित सिन्हा, बबलू मंडल, सोमेन मंडल, पवन सिंह समेत काफी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। इसके अलावा गम्हरिया बांकापाड़ा शिव मंदिर में महिला कमेटी की ओर से भव्य गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इसके आयोजन में काकुली घोषाल, तरुणा सिंह, रीता वर्मा, अनुराधा राव, शर्मिला ओझा, रश्मि अग्रवाल, प्रतिमा गोराई, सुनीता मिश्रा, ज्योति माला की भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.