Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya जेवियर स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन Science and art exhibition organized in Xavier School

 


Upgrade Jharkhand News. जेवियर स्कूल गम्हरिया में विद्यालय एक दिवसीय विज्ञान, साहित्य एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में काफी संख्या में विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। इस आयोजन में विद्यालय के भावी वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न प्रकार के विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के मॉडल एवं चित्रकला के अदभुत नमूने प्रस्तुत कर अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एक्सआईटीई कॉलेज के प्राचार्य फादर फ्रांसिस एस.जे ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। 



उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है और आप सभी एक नई दृष्टिकोण और नई खोज से भारत देश का नाम रोशन करें, जिससे हमारे देश का नाम पूरे विश्व में रोशन हो सकें और पूरा विश्व आपके द्वारा किए गए खोज से लाभान्वित हो सके। साथ ही, नई खोज से विश्व का कल्याण हो सके। क्योंकि आप ही देश के भविष्य हैं।जज के रूप में विद्या ज्योति स्कूल,गम्हरिया की श्वेतलीना मोहंती,  मणि कुमारी और कमलेश कुमार तथा केपीएस,गम्हरिया से स्वाती बेज और रजी.आर.नायर मौजूद थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता, प्रभात मिश्रा, रेखा सिंह, इंदु रानी दास, मिथिलेश कुमार, रौनक, अंजली झींगरण, प्रियंका पटेल, मौसुमी महतो समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.