Upgrade Jharkhand News. लिटिल प्ले स्कूल गम्हरिया में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की अनुपम झांकी की प्रस्तुति कर सबका मन मोहा। राधा-कृष्ण के मनोरम दृश्य को देखकर उपस्थित लोग काफी आकर्षित हुए। इस मौके पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा लघु नाटिका का मंचन भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय की निदेशिका अनु रानी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में अपनी संस्कृति और त्योहारों को समझने की प्रवृत्ति आती है। इस मौके पर एक्सआईटीई के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी नवल चौधरी, शिक्षिका पूजा कुमारी, रिचा पाठक, मानसी समेत सभी बच्चे व काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment