Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya विद्या ज्योति स्कूल की छात्रा राधा कुमारी ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक Vidya Jyoti School student Radha Kumari won gold medal in CBSE Cluster Athletics Championship

 


Upgrade Jharkhand News. टीजीएस कॉलोनी गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्कूल की 12वीं की छात्रा राधा कुमारी ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100मी और 200मी दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जिले व झारखंड का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता विगत 10 अगस्त से 17 अगस्त तक रांची स्थित विकास विद्यालय में आयोजित किया गया था। उंक्त प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें राधा कुमारी ने उपरोक्त दोनों प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 



इस प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करने पर उसका चयन आगामी 10 सितंबर से उत्तर प्रदेश के बनारस में आयोजित होने वाले सैट मी सीबीएसई नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार टीम से भी किया गया है। स्वर्ण पदक प्राप्त कर वापस आने पर विद्यालय परिसर में प्राचार्य सुनील कुमार झा व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा उसका स्वागत करते हुए बधाई दी गई। इस मौके पर उप प्राचार्य आनंद कुमार सिंह, टीम के कोच करमू मंडल, आशा दास, जगदीश सिंकू समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.