Guwa (Sandeep Gupta) । किरीबुरू थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और B.N.S. की धारा में दर्ज मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। मामला किरीबुरू थाना कांड संख्या 12/2025 दिनांक 14 अगस्त 2025 से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने कृष हेंब्रोम (उम्र लगभग 20 वर्ष), पिता प्रकाश हेंब्रोम, को विधिवत गिरफ्तार किया।
आरोपी का वर्तमान पता प्रॉस्पेक्टिंग, किरीबुरू, थाना किरीबुरू, जिला पश्चिम सिंहभूम है, जबकि स्थायी पता गांव नकाहासा, थाना मुफ्फसिल, जिला चाईबासा बताया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 65 (1) B.N.S. एवं धारा 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी, चाईबासा के समक्ष प्रस्तुत किया। अदालत से आदेश मिलने के बाद उसे मंडल कारा चाईबासा भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment