Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा छात्र-छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट एवं आईक्यू बढ़ाने के उद्देश्य से रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा आठवीं के छात्र धानी गोप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा सातवीं के छात्र सुशांत गोप द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा छह की छात्रा नेहा चाम्पिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीनों प्रतिभागियों को बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी टुन्नू कुमार पांडे, अश्विनी कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार पांडे, बुद्धदेव राय एवं बीरबल गिरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


No comments:
Post a Comment