Upgrade Jharkhand News. जाहेरगाढ़ ओल इतुन आसडा, नरवा पहाड़ की ओर से ओलचिकी के विद्यार्थियों की शुक्रवार संध्या में यूसिल कॉलोनी नरवा पहाड़ सीटीसी में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर उच्च परीक्षा में फूदन मार्डी (नरवा पहाड़) राज्य टॉपर हुए जबकि माया मुर्मू तृतीय राज्य टॉपर बनी। मौजूद अतिथियों द्वारा उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संथाली गीत के जरिए ईश्वर को याद कर किया गया। इस दौरान दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन और घाटशिला के पूर्व विधायक सह राज्य के शिक्षा मंत्री स्व0 रामदास सोरेन की याद में दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। यहां बताते चले कि असेका द्वारा आयोजित ओलचिकी परीक्षा में नरवा पहाड़ जाहेरगाढ़ ओल इतुन आसडा स्कूल से 27 छात्र-छात्राओं ने बीते 7 से 9 जून तक आयोजित तीन दिवसीय परीक्षा में भाग लिया था। उसके बाद असेका की ओर से 6 जुलाई को परिणाम घोषित किया गया।
इस परीक्षा में लोअर, हाइयर, मैट्रिक और इंटर की ओलचिकी परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें हाईयर परीक्षा में फूदन मार्डी ( नरवा पहाड़) राज्य टॉपर बने जबकि माया मुर्मू तृतीय राज्य टॉपर हुई। इस मौके पर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए बच्चों को भी प्रमाण पत्र देकर हौसला अफजाई की गई। इस कार्यक्रम में माटीगोंडा पंचायत सचिव रामराय हांसदा का जेपीएससी परीक्षा में चयन होने पर उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में वीरेन टुडू, माझी बाबा (यूसिल कॉलोनी, नरवा पहाड़, दिशोम ज़ाहेर गाढ़). दुर्गा प्रसाद मुर्मू( प्रधानाध्यापक) शिक्षिका गुरुबारी सरदार, दिलीप मुर्मू (अध्यक्ष, जाहेरगाढ़ ओल इतुन आसडा ) मोची राम सोरेन, सांगेन टुडू , सोनाराम हांसदा, सागर टुडू , शंकर सोरेन( असेका महासचिव) आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment