Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jadugora मोहनाडीह गांव के ग्रामीणों ने फर्जी ग्राम प्रधान दुबई टुडू के खिलाफ पोटका अंचल में किया प्रदर्शन, विधिसम्मत कार्रवाई की उठाई मांग Villagers of Mohanadih village demonstrated against fake Gram Pradhan Dubai Tudu in Potka zone, demanded legal action

 


Upgrade Jharkhand News. पोटका प्रखण्ड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के मोहनाडीह गांव के  ग्रामीणों ने फर्जी ग्राम प्रधान  दुबई टुडू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इधर आज  सोमवार को पोटका अंचल में प्रदर्शन  फर्जी ग्राम प्रधान  दुबई टुडू के खिलाफ प्रदर्शन किया व  पोटका अंचलाधिकारी से  विधिसम्मत कार्रवाई की  मांग उठाई है ताकि गांव के विकास में बाधा  न हो।।इस बाबत पारम्परिक ग्राम प्रधान मोहन माझी ने  अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि  पिता स्वर्गीय राम दास टुडू के पुत्र  मोहन माझी पारंपरिक ग्राम प्रधान के रूप में कार्यरत है।



पोटका अंचल ग्राम प्रधान सूची में उसका नाम  116 में  सूचीबद्ध है। इसी तरह जिला उपायुक्त कार्यालय  सूची में 173 में सूचीबद्ध की गई है। इसके बावजूद ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत  मोहनाडीह में  दुबई टुडू अपने आप को ग्राम प्रधान बताकर वंशावली, पारिवारिक सूची सत्यापन, जमीन सत्यापन व ग्राम सभा की अध्यक्षता कर रहा है।इतना ही नहीं  ग्रामीण विकास में अक्सर अड़चन पैदा कर रहा है। ऐसे में उसे  ग्राम सभा संचालन के कार्यों से रोका जाए व कानूनी कारवाई की कृपा करे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.