Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शिबू सोरेन के निधन पर काँग्रेस सह इंटक प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने जताया गहरा शोक, कहा - "झारखंड की अपूरणीय क्षति" Congress and INTUC spokesperson Jammi Bhaskar expressed deep condolences on the death of Shibu Soren, said - "It is an irreparable loss for Jharkhand"

 


Upgrade Jharkhand News. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता एवं झारखंड प्रदेश इंटक प्रवक्ता श्री जम्मी भास्कर ने आदिवासी नेता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरा दुःख और शोक व्यक्त किया है। श्री भास्कर ने शोक संदेश में कहा कि "दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी का निधन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे एक जननायक, कुशल राजनीतिज्ञ और आदिवासी अधिकारों के अथक योद्धा थे। उनका सम्पूर्ण जीवन झारखंड की माटी और यहाँ के मूलवासियों के उत्थान एवं अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा।"



उन्होंने आगे कहा, "बाबा शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन ने वह गति पकड़ी जिसके परिणामस्वरूप एक नए राज्य के रूप में झारखंड का उदय हुआ। वे गरीबों, वंचितों और आदिवासी समाज के मसीहा थे। उनकी सरलता, दृढ़ संकल्प और जनसेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।"श्री भास्कर ने बाबा सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से राज्य की राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है। उन्होंने दिशोम गुरु सोरेन के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। श्री भास्कर ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों, समर्थकों एवं समस्त झारखंडवासियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "हम सब उनके अमर योगदान को सदैव स्मरण करते हुए उन्हें सादर नमन करते हैं।"



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.