Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टाटा स्टील के एलडी-टू में आयोजित रक्तदान महादान शिविर में 189 लोगों ने रक्त देकर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी 189 people fulfilled their social responsibility by donating blood in the blood donation camp organized at Tata Steel's LD-2

 


Jamshedpur (Nagendra) । टाटा स्टील के एलडी-2 में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन डिपार्टमेंट के कॉन्फ्रेंस हाल में हुआ। रक्तदान शिविर का उद्घाटन टीएमएच सर्जरी विभाग के हेड डाक्टर राहुल भारती, एल डी-2 के चीफ हितेश साह एवं जेडीसी चेयरमैन आरके झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर चीफ के द्वारा उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया। डाक्टर राहुल भारती ने रक्तदान के महत्व एवं उसकी उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी।



उन्होंने समस्त रक्त दाताओं को बधाई एवं शुभकामना दी। रक्तदान शिविर में कुल 189 लोगों ने सामाजिक कल्याण के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन आर के झा एवं धन्यवाद ज्ञापन टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी मेम्बर गुरशरण, रफीक, अनिल झा, राहुल, गुंजन, सुभाष, एस के पाण्डे, मंगल महतो, धर्मेन्द्र उपाध्याय के संग बृजेश, पी पी त्रिवेदी, विजय तिवारी एवं मयुरी का योगदान रहा। वहीं एच आर मैनेजर आकांश्रा प्रिया ने धन्यवाद ज्ञापन की और सभी के प्रति आभार जताया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.