Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur भुइंयाडीह दुर्गा पूजा मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट-2025 का भव्य आयोजन Grand organization of two-day football tournament-2025 at Bhuiyandih Durga Puja ground

 


Jamshedpur (Nagendra) । अखिल भारतीय भुइंयाडीह कल्याण समिति एवं सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी के द्वारा 14 अगस्त से 15 अगस्त तक दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शहीद कालीपदो भुइंया की स्मृति में दुर्गा पूजा मैदान भुइंयाडीह में भव्य रूप से आयोजित किया गया। टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2025, 78वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगाँठ पर एवं स्व० कालीपदो भुईयों की स्मृति में अखिल भारतीय भुईया समाज, कल्याण समिति एवं सेन्ट्रल भीम बिरसा मुण्डा फुटबॉल एकेडमी के द्वारा दो दिवसीय विशाल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। मुईयाँडीह दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में कुल 32 टीम भाग लिया वहीं महिला वर्ग में कुल 6 टीम भाग लिया।


 फुटबॉल टूर्नामेंट में पटमदा, बोड़ाम सहित कोल्हान के तीनों जिला एवं बंगाल से भी खेल टीमें भाग लिया। टूर्नामेंट में खेल टीमों के लिए इंट्री फीस 1100 सौ रुपए रखा गया था। फुटबॉल टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में विजेता टीम एआरपी वाल्स बागुनहातु बना जबकि उप विजेता टीम बनिया क्लब छाया नगर रहा और तीसरे स्थान पर जगन्नाथ सपोर्टिंग क्लब हिन्द आश्रम बर्मामाइंस सफल रहा। वहीं महिला वर्ग में बोड़ाम एफ सी विनर तथा पटमदा एफ सी रनर बना।


 सभी को आयोजकों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को 09 साईकिल एवं उप विजेता टीम को 07 साईकिल तथा तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले टीम को 05 साईकिल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कई पुरस्कार भी दिए गए। फुटबॉल टूर्नामेंट में ध्रूमपान निषेध पर विशेष फोकस किया गया। टूर्नामेंट के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत महतो के हाथों सभी को पुरस्कृत किया गया। 



इस मौके पर पूर्व मंत्री दुलाल भुईया एवं उनकी धर्म पत्नी, आस्तिक महतो , हरि मुखी , निभाई मंडल , सुचिंद्र सिंह , मोनू कुमार, बिप्लब भुइंया एवं उनकी धर्म पत्नी, छाया भुइंया , बादल भुइंया, कृष्णा भुइंया, कुंज विभार , उमाकांत दास, चेतन मुखी ,सुनील दास , निरंजन , रंजीत दे, सुत्रोल प्रमाणिक , लालू भुईया ,सागर भुईयाँ ,जोलेश भुइंया , मंगल नायक राज भुईया, मनोरंजन  ,बीन्द्र सिंह , जीवन भुईयाँ ,जोगेश कालिन्दी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.