Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur दो गोलों से डायमंड हार्बर ने जमशेदपुर को हराकर डुरंड कप सेमीफाइनल में बनाई जगह Diamond Harbour beat Jamshedpur by two goals to enter the Durand Cup semi-finals

 


Jamshedpur (Nagendra) । डूरंड कप टूर्नामेंट में जेआरडी टाटा स्पोट्र्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए रोमांचक क्वार्टर फाइनल में डायमंड हार्बर एफसी ने 134 वें इंडियनऑयल डुरंड कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बंगाल की इस डेब्यू टीम के लिए रुआटकिमा ने पहले हाफ में दो गोल दागे और उनकी शानदार डिफेंसिव मजबूती ने आईएसएल की दिग्गज टीम को मात दी। जमशेदपुर ने दूसरे हाफ में पूरा दबाव बनाया और गेंद पर कब्ज़ा भी रखा, लेकिन डायमंड हार्बर की अनुशासित, संयमित और काउंटर अटैकिंग रणनीति ने उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाई। 134वें इंडियनऑयल डुरंड कप के सभी 43 मैच Sony Sports Network (Sony Ten2 HD) पर लाइव प्रसारित किए जा रहे हैं और SonyLiv प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किए जा रहे हैं। जमशेदपुर एफसी के अंतरिम मुख्य कोच स्टीवन डायस ने 4-3-3 फॉर्मेशन में तीन बदलाव किए। उन्होंने जापानी इंटरनेशनल रेई ताचिकावा, श्रीकुट्टन वी. एस. और निखिल बरला को शामिल किया जबकि सुहर वीपी, कार्तिक चौधरी और विंसी बारेटो को बाहर रखा। 



वहीं, डायमंड हार्बर एफसी के मुख्य कोच जोस एंटोनियों विकुना ओचांडोरेना ने अपनी शुरुआती टीम में पांच बदलाव किए। उन्होंने रोबिलाल मंडी, सैरुआटकिमा, मिर्शाद कुट्टप्पुन्ना, सैमुअल लालमुआनपुइआ और हालीचरण नारजरी को शामिल किया और 4-3-3 सेटअप में लुका माजसेन हालीचरण और जॉबी जस्टिन की घालक तिकड़ी को आक्रमण में उतारा।



क्वार्टर फाइनल की शुरुआत में ही डायमंड हार्बर ने जमशेदपुर को हिला दिया। तीसरे ही मिनट में एक लंबे थ्रो पर रुआटकिमा ने जमशेदपुर की डिफेंस को चौंकाते हुए नजदीक से गेंद को नेट में डाल दिया और स्कोर 1-0 कर दिया। डायमंड हार्बर ने मैच की रफ्तार पर नियंत्रण बनाए रखा। लुका माजसेन और जॉबी जस्टिन की शानदार मूव में पॉल ने लंबी दूरी से शॉट लिया, लेकिन गेंद पोस्ट से बाहर निकल गई। दूसरी ओर, जमशेदपुर मिडफील्ड में तालमेल बैठाने में असफल रही और उनके मौके लगातार कम होते गए। जमशेदपुर ने वापसी की कोशिश की। रेई की शानदार रन पर आया क्रॉस प्रफुल तक पहुंचा, लेकिन उनका शॉट गोलपोस्ट के ऊपर चला गया। इसके बाद, 25 गज की दूरी से जैयेश राणे का शॉट बेहद करीब से चूक गया। 40वें मिनट में रुआटकिमा ने फिर से गोल दागा। सैमुअल ने दाहिने फ्लैंक से क्रॉस डाला जो डिफ्लेक्ट होकर रुआटकिमा के पास आया। उन्होंने वॉली पर जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया और स्टेडियम में सन्नाटा छा गया।



हाफ टाइम तक डायमंड हार्बर अजेय नजर आ रही थी। जॉबी जस्टिन और हालीचरण नारजरी ने लगातार मौके बनाए हालांकि जॉबी के भारी टच ने उन्हें एक और गोल से वंचित रखा। वहीं, जमशेदपुर घरेलू मैदान और समर्थन के बावजूद आत्मविश्वास खो बैठा। दूसरे हाफ में 0-2 से पीछे चल रही जमशेदपुर ने शुरुआती पलों में लगातार दबाव बनाया। सुहर वौपी के क्रॉस पर सarthak golui का प्रयास छह गज बॉक्स से गुजर गया लेकिन कोई साथी उसे छू नहीं पाया। सैनन ने बार बार बाएं छोर से आक्रमण किया और खतरनाक क्रॉस डाले लेकिन डायमंड हार्बर की बैकलाइन अडिग रही। निशु कुमार ने भी लंबी दूरी से प्रयास किया, लेकिन शॉट टारगेट से बाहर निकल गया। जमशेदपुर का सबसे अच्छा मौका तब आया जब सैनन ने अंदर घुसकर निचला शॉट मारा, जिसे गौलकीपर मिर्शाद ने शानदार बचाव से रोका। इसके बाद सुहर के फॉलो. अप वॉली को भी उन्होंने तुरंत उछलकर बाहर कर दिया और अपनी टीम की बढ़त बचाए रखी। 



आखिरकार, डायमंड हार्बर एफसी ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। रुआटकिमा के पहले हाफ के दो गोल और दमदार राक्षात्मक प्रदर्शन ने आईएसएल टीम को पूरी तरह बेअसर कर दिया। लुका माजसेन जॉबी जस्टिन और हालीचरण नारजरी की तेज काउंटर, हमले की तिकड़ी ने लगातार खतरा बनाया और मेजबान टीम को कोई मौका नहीं दिया। डुरंड कप में पहली बार खेल रही इस टीम की यह जीत न केवल रणनीतिक सफलता है बल्कि एक बड़ा संदेश भी डायमंड हार्बर अब प्रतियोगिता में वास्तविक दावेदार के रूप में सामने आ चुकी है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.