Jamshedpur (Nagendra) । भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण हेतु बिहार के 10 एवं झारखंड के 12 कुल 22 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाने को लेकर निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार 21 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र सिविल डिफेंस प्रशिक्षण संस्थान (CDTI) बिहटा, (बिहार) में दिनांक 18 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ आज सोमवार को विधिवत रूप से किया गया। नागरिक सुरक्षा निदेशालय, पटना, बिहार के कार्यालय आदेश एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है।
प्रशिक्षण शिविर में झारखंड, जमशेदपुर से करीब 10 लोगों के नाम अनुशंसा किया गया था, जिसमें मात्र 6 लोगों की नाम झारखंड सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा स्वीकृत किया गया। जमशेदपुर से उक्त प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से अरुण कुमार (चीफ वार्डन) , दयाशंकर मिश्रा (डिप्टी चीफ वार्डन) , अधिवक्ता कमलकांत सिंन्हा (डिवीजनल वार्डन) , मजहरूल बारी (स्वयंसेवक) , जितेंद्र जी (स्वयंसेवक) , एन.बी. चटर्जी (स्वयंसेवक) आदि प्रमुख हैं। उपयुक्त विशेष प्रशिक्षण के बाद उन सभी लोग मास्टर ट्रेनर के रूप में झारखंड के समस्त जिलों में सिविल डिफेंस की स्थापना , प्रशिक्षण एवं कार्य योजना पर विस्तृत कार्य करने की जिम्मेवारी दी जाएगी।

No comments:
Post a Comment