Jamshedpur (Nagendra) । बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक एवं समाजसेवी पप्पू सरदार ने हरतालिका तीज के अवसर पर उपवास रखकर पूजा करने वाली 250 महिलाओं के बीच सुहागन का सामान निःशुल्क वितरित किया। यह कार्यक्रम रविवार को साकची स्थित हंडी लाइन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपहार पाकर कई महिलाओं ने पप्पू सरदार के कार्यों की सराहना की और कहा कि तीज के दिन मायके से मिलने वाले तोहफों की कमी पप्पू भाई ने पूरी कर दी।
महिलाओं ने उन्हें अपना भाई मानते हुए उनकी तरक्की की कामना की। मौके पर पप्पू सरदार ने बताया कि इसी दिन बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने उन्हें राखी बांधी थी। उसी बहन के प्रेम को आगे बढ़ाने के लिए वे यह प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इतनी बड़ी संख्या में बहनों का प्यार उन्हें प्राप्त हुआ।

No comments:
Post a Comment