Jamshedpur (Nagendra) । भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कर कहा कि जमशेदपुर जिला प्रशासन के द्वारा अचानक न्यायालय के आदेश के आड़ मे जमशेदपुर के सडकों पे ट्राफिक आपात काल जैसे हालात पैदा किये गये हैं ,ये निंदनीय है.जमशेदपुर ट्राफिक पुलिस को जनहित मे कोई भी कारवाई करने से पूर्व इसका इशतेहार शहर के समाचार पत्रों मे देना चाहिए था । आम जनों को इस तरह परेशान करना, बीच सडक़ पे गाडियों को रोककर कारवाई करना , यह आदेश न्यायालय ने नहीं दिया और ये तरीका सरासर गलत और अमानवीय है।
जमशेदपुर ट्राफिक पुलिस आज तक जमशेदपुर वासियों को जाम की समस्या, अवैध पार्किंग की समस्या से निजात तो नहीं दिला सकी , लेकिन नित्य नये कारनामे से परेशानी जरुर पैदा करती है और जिले के वरिय प्रशासनिक अधिकारीओं के कान पे जू तक नहीं रेंगती ये निंदनीय है.जमशेदपुर ट्राफिक पुलिस को येभी तय करना चाहिए की प्रशासनिक अधिकारियों के गाडियों के शीशे और बोर्ड सही है या नहीं क्योंकि माननीय न्यायालय ने सभी के लिए नियम लागू किया है और उसका अनुपालन भी वैसे ही हो...
अगर जमशेदपुर शहर मे चेकिंग मे पक्षपात पूर्ण कारवाई हुई और आम आदमी ,जनसेवक ,जन प्रतिनिधिओं पे कारवाई और प्रशासन के अधिकारियों और थाने की गाडियों मे छूट ये नहीं चलेगा.जमशेदपुर के वरिय पुलिस अधीक्षक से आग्रह है कि जमशेदपुर वासियों को जाम मुक्त सड़क देने मे ट्राफिक पुलिस की भुमिका सुनिश्चित करे.

No comments:
Post a Comment