Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur तुलसी जयंती समारोह के भव्य समापन समारोह में डॉ मयंक मुरारी को तुलसी सारस्वत सम्मान मिला Dr Mayank Murari received Tulsi Saraswat Award in the grand closing ceremony of Tulsi Jayanti celebrations

 


Jamshedpur (Nagendra) । सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन /तुलसी भवन द्वारा डेढ महिने से चल रहे तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के समापन के अवसर पर संस्थान द्वारा दी जाने वाली  "गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान - 2025" राष्ट्रीय-चेतना को समर्पित साधक साहित्यकार डॉ० मयंक  मुरारी (रांची) को प्रदान किया गया। सम्मान में  पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 51000/- की नगद राशि प्रदान की गई।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण मिश्रा ( पूर्व मुख्य कारखाना निरीक्षक), विकास सिंह (संरक्षक, सेवा भारती, झारखंड), सम्मानित अतिथि राष्ट्रीय-चेतना को समर्पित  साधक साहित्यकार डाॅ० मयंक मुरारी (राॅची) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, संचालन मानद महा सचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी तथा साहित्य समिति की सुश्री पूनम महानंद ने की, जबकि स्वागत वक्तव्य उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव विद्यासागर लाभ ने दिया।


कार्यक्रम को अतिथियों के अलावा न्यासी मुरलीधर केडिया एवं दैनिक प्रभात खबर के सम्पादक संजय मिश्रा ने भी संबोधित किया। सम्मानित अतिथि का परिचय पाठ दिव्येन्दु त्रिपाठी एवं उनका काव्यात्मक परिचय  यमुना तिवारी व्यथित ने पढ़ी। समारोह में तुलसी जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिये 32 विद्यालयों के 265 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार में स्मृति चिन्ह स्वरुप कप, मेडल, प्रमाण पत्र सहित देशभक्ति  समूह गीत एवं नृत्य  प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार में प्रथम 11000 रुपये, द्वितीय में 9000 रुपये एवं तृतीय में 7000 रुपये एवं प्रोत्साहन में 5000 रुपये की राशि प्रदान की गई । कार्यक्रम का आरंभ माॅ सरस्वती एवं गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलन तदुपरांत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पार्पण के बाद डाॅ० रागिनी भूषण ने स्वरचित सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात साहित्य समिति के उपाध्यक्ष  अशोक पाठक 'स्नेही' द्वारा रचित 'तुलसी जयंती गीत' नीलाम्बर चौधरी ने अपने सुमधुर स्वर में प्रस्तुत कर समारोह को सार्थकता प्रदान की। इसके बाद संस्थान द्वारा प्रकाशित मुख पत्र 'तुलसी प्रभा'  के नये अंक का लोकार्पण सम्पन्न हुआ।


आयोजन के अंत में पूरे डेढ माह चले तुलसी जयंती समारोह के दरम्यान सक्रीय रुप से शामिल साहित्य समिति सदस्यों, नगर के साहित्यकारों तथा तुलसी भवन के समस्त कर्मचारियों को विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में मुख्य संयोजक  डाॅ० अजय कुमार ओझा के साथ तुलसी भवन कार्यकारिणी एवं साहित्य समिति के सभी सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।



No comments:

Post a Comment

Boxed Layout

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

Author Description

Hey there! We are Colorlib, crafting beautiful free website templates and themes since 2013. Our designers push the boundaries to deliver high quality templates for bloggers, businesses, and creatives worldwide!