Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur कलश यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब , चिंताहरण माहदेव पर श्रधांलुओं ने चढ़ाये गंगा जल Huge crowd gathered in Kalash Yatra, devotees offered Ganga water to Chintahar Mahadev

 


Jamshedpur (Nagendra) । सावन की अंतिम सोमवारी पर जमशेदपुर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। इस अवसर पर शहर में कांवर और कलश यात्राएं निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। बागबेड़ा बड़ौदा घाट से शीतला माता मंदिर स्थित चिंताहरण महादेव गड़ाबासा तक निकाली गई विशाल कांवड़ यात्रा में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान शिव के जयकारों से शहर को गुंजायमान किया। मंदिर में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया गया, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक शांति मिली। मंदिर परिसर मे कतार बद्ध तरीके से सभी बम कावरियो ने जलाभिषेक किया उसके बाद सभी क़ो शरबत और केला प्रसाद के रूप मे वितरण किया गया। कांवड़ यात्रा में सांब-सांब भोले के जयकारों के साथ भक्तों ने जमकर नृत्य किया और भगवान शिव के गीतों पर झूमते नजर आए। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस,समाजसेवी शिवशंकर सिंह ,जिला परिषद सदस्य कविता परमार, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, मृत्युजय सिंह, संतोष सिंह, अरुप मल्लिक, महेश सिंह ,आंनदी ओझा, दीपक मल्लिक संगीता कुमारी, नीलू सिंह समेत अन्य कावड़ियों की सेवा मे लगे रहे।


मंदिर कमेटी के संयोजक कन्हैया सिंह ने बताया कि बाबा की महिमा से लोगो का आस्था बढ़ते जा रहा और मंदिर कमेटी के सभी लोगो के सहयोग से यह सामूहिक परम्परा जो सनातन धर्म के साथ साथ आस्था और विश्वास के साथ समर्पण का समागाम है। सभी श्रद्धालुओं के साथ साथ राज्य के सभी लोगो के चेहरे पर ख़ुशी आये इन्ही कामनाओं के साथ सभी के एकजुटता के लिए धन्यबाद करते हैं। मंदिर कमेटी के सुनील पंडित, हेमंत प्रसाद, विशाल कुमार, विनय शर्मा, प्रवीण प्रसाद, संजय करुआ, रामजी शर्मा, उद्यो माधो, पप्पू प्रसाद, रवि, छटू लाल समेत अन्य मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.