Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झारखंड आंदोलनकारी नेता गणेश प्रसाद ने केन्द्र सरकार से मरणोपरांत गुरुजी शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की Jharkhand movement leader Ganesh Prasad demanded the central government to give Bharat Ratna to Guruji Shibu Soren posthumously

 


Jamshedpur (Nagendra) । गुरुजी शिबू सोरेन और रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए झारखंड आंदोलनकारी नेता गणेश प्रसाद ने केंद्र सरकार से मरणोपरांत गुरुजी शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की है। जमशेदपुर के माइकल जॉन प्रेक्षागृह में गुरुजी विचार मंच द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गणेश प्रसाद ने पुष्प अर्पित कर दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन झारखंड के लाल हैं और भारत रत्न के सही हकदार हैं। गणेश प्रसाद ने गुरुजी के आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिलना ही चाहिए। 


शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग झारखंड में जोर पकड़ रही है, कई नेता और संगठन इस मांग का समर्थन कर रहे हैं। शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी राष्ट्रपति से मांग की है कि शिबू सोरेन को बिना समय गंवाए भारत रत्न देने की घोषणा करें। वहीं कांग्रेस नेता केशव महतो कमलेश ने कहा कि गुरुजी के त्याग, बलिदान और समाज में योगदान के लिए केंद्र सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.