Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाया जा रहा छापेमारी अभियान, दो वाहन जप्त, दर्ज कराई गई प्राथमिकी Mining Task Force is conducting raids against illegal mining, transportation and storage, two vehicles seized, FIR registered

 


Jamshedpur (Nagendra) । उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निदेशानुसार जिले में खनिज संसाधनों की सुरक्षा, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया रहा है । इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय की एक कार्रवाई में आज़ादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टोन चिप्स खनिज का अवैध परिवहन करते हुए वाहन संख्या – JH05DZ-8624 को पकड़ा गया। उक्त वाहन को जप्त करते हुए आज़ादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक अन्य कार्रवाई में कदमा थाना क्षेत्र में भी स्टोन चिप्स खनिज का अवैध परिवहन करते हुए वाहन संख्या – JH05AG-2259 को जप्त किया गया। इस मामले में कदमा थाना में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।



अभियान के दौरान मरीन ड्राइव क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों का भी निरीक्षण किया गया, जहां खनिज दोहन की संभावनाओं को देखते हुए सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में खनिज संपदा की रक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा सरकारी राजस्व की क्षति को रोकने हेतु इस प्रकार के छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.