Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली ले जाते समय निधन की खबर अफवाह : कुणाल The news of the death of Education Minister Ramdas Soren while being taken to Delhi is a rumour: Kunal


Jamshedpur (Nagendra) । झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला विधायक रामदास सोरेन का शनिवार को दिल्ली एयरलिफ्ट किए जाने के दौरान निधन होने की खबर के बारे में झामुमो प्रवक्ता कुणाल ने बताया कि यह खबर अफवाह है उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है। वे फिलहाल भेंडिलेटर पर है। उन्होंने मीडिया के सथियों व अन्य लोगों से निवेदन किया है कि अफवाह से बचें। बताया जा रहा है कि तड़के घोड़ा बांधा स्थित उनके आवास के वॉशरूम में बेहोश होकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि की थी। शुरुआती उपचार के लिए उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी रही। 



बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के निर्देश पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर पार्टी के वरिष्ठ नेता, समर्थक और विधायक मंगल कालिंदी एवं संजीव सरदार अस्पताल पहुंचे थे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। राज्य में शिक्षा मंत्री के निधन की अफ़वाह से शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त भी करने लगे थे। वहीं निधन की खबर वाली बात सामने आने पर पार्टी के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने इसे अफ़वाह करार दिया और कहा कि उनका अभी इलाज चल रहा है। 



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.