Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न , नन्हे बाल गोपाल एवं राधा रानी के मनमोहक रूप ने सभी को लुभाया Surya Mandir Samiti's three-day Sri Krishna Janmashtami festival concluded, the charming form of little Bal Gopal and Radha Rani attracted everyone

 


Jamshedpur (Nagendra) । सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। पिछले तीन दिनों से चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन धूमधाम के साथ  हुआ। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल सम्पन्न हुआ। दोनों प्रतियोगिता के फाइनल में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू, मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के 30 फाइनलिस्ट एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के 7 फाइनलिस्ट समूहों ने अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


 बाल-राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में नटखट नन्हे बाल गोपाल एवं राधा रानी ने सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्यों में प्रतिभागियों का प्रदर्शन अद्भुत और मनोरंजनपूर्ण रहा, जिसमें सभी समूहों ने अपने कला की उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया। वहीं, जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सूर्य मंदिर परिसर में आकर्षक विधुत सज्जा की गई थी। दर्शकों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान करतल ध्वनि एवं जय श्री कृष्ण जैसे नारों के संग प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में जज के रूप में सोनाली चटर्जी, देबांजलि रॉय चौधरी, राजश्री मान, मौसमी चक्रवर्ती, कोमल प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शामिल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने झारखंडवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं व्यक्त की। 


उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भारतीय संस्कृति में विशिष्ट स्थान है। वहीं, वर्षों से चल रहे सूर्य मंदिर समिति द्वारा प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर समिति को शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि नन्हें बाल गोपाल एवं राधा रानी के मनमोहक रूप और सामाजिक एवं पर्यावरण विषयों पर आधारित नृत्य प्रस्तुति सराहनीय रहे। ऐसे आयोजन समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक गर्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों को भी बच्चों में अच्छे संस्कार सृजन करने के लिए बधाई दी। वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि तीन दिन तक चले इस महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आनंद से सराबोर कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की राधा-कृष्ण झांकी और विभिन्न समूहों द्वारा प्रस्तुत नृत्य प्रस्तुति ने साबित किया कि हमारी नई पीढ़ी परंपराओं और संस्कारों से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों, प्रतिभागियों, निर्णायक मंडली और उपस्थितजनों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप में आयोजित करने की बात कही।



 इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, कमलेश सिंह, सुशांत पांडा, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, प्रेम झा, कंचन दत्ता, बोलटू सरकार, बंटी अग्रवाल, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, राकेश सिंह, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, सूरज सिंह, जीवन लाल, कुमार अभिषेक, तजिंदर सिंह जॉनी, छक्कन चौधरी, उमेश गिरी, उदय दत्ता, संजय सिंह, सतीश सिंह, राहुल यादव, गोबु घोष, मोहित सिंह, विशाल उपाध्याय, आकाश दास समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। 


प्रतियोगिता में ये रहे परिणाम : बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिनव पटेल, द्वितीय स्थान पर गुरमीत सिंह, तृतीय स्थान पर पिणांक खिमानी विजयी रहे। विजयी प्रतिभागियों को क्रमशः 5 हजार, 3 हजार एवं 2 हजार की राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट की गई। वहीं, 27 अन्य को नकद सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में प्रथम स्थान पर आरवीडी क्रू, द्वितीय स्थान पर बीडीसी डांस ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर एवी डांस ग्रुप की टीम विजयी रही। विजयी समूहों को क्रमशः 15 हजार, 11 हजार और 7 हजार की राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। वहीं, फाइनल में जगह बनाने वाली टीम संभव ग्रुप एवं शांति क्रू को सांत्वना पुरस्कार के रूप में नकद प्रोत्साहन राशि भेंट की गयी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.