Jamshedpur (Nagendra) । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने शुक्रवार को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान सूर्य मंदिर के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत तमाम पदाधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं युवा मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment