Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जीवन ज्योति द्वारा साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया Weekly health checkup camp organized by Jeevan Jyoti

 


Jamshedpur (Nagendra) । उच्च रक्तचाप मे नमक का सेवन हानिकारक हो सकता है। नमक मे मौजूद सोडियम उच्च रक्तचाप को बढ़ा सकता है। उक्त बातें रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा ने बुजुर्गो के हित मे काम करने वाली सामाजिक संस्था जीवन ज्योति द्वारा मानगो संकोसाई 5 नंबर रोड मे आयोजित साप्ताहिक स्वास्थ्य जाँच शिविर मे बतौर मुख्य अतिथि कही। स्वास्थ्य जाँच शिविर मे हर रविवार को सुबह 6 बजे से बुजुर्गो के लिए मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की निःशुल्क जाँच की जाती है। जाँच करने वाली टीम ने रिपोर्ट के बारे मे बताया कि बुजुर्गो के जाँच रिपोर्ट मे उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह के अनेक मामले पहली बार सामने आ रहें है। जिन्हे तत्काल डाक्टर से मिलने की सलाह दी जा रही है। मनोज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय मे मधुमेह एवं रक्तचाप हर घऱ की बीमारी बन चुकी है।


इसके प्रति जागरूक रहना ही इसका बचाव है। मनोज मिश्रा ने बुजुर्गो को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनका स्वस्थ्य रहना ही हर परिवार की हार्दिक इच्छा होती है। इसीलिए उन्हें सादा भोजन एवं फल, सब्जियाँ खाने चाहिए तथा नियमित टहलने का अभ्यास करना चाहिए। इसी मे उनकी तंदुरस्ती का राज़ छिपा है। आज के स्वास्थ्य जाँच शिविर मे सैकड़ों बुजुर्गो ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम मे जीवन ज्योति की ओर से। शुभश्री दत्ता, विष्णु लाल, जिष्णु महतो, आर एस मिश्रा, बी के दास, एल बी प्रसाद, जीतेन्द्र राय सहित काफ़ी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.