Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai निर्देशक तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी और दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत निर्मित फिल्म परम सुंदरी इन दिनों चर्चा में The film Param Sundari, directed by director Tushar Jalota and produced under Dinesh Vijan's banner Maddock Films, is in the news these days.

 


Mumbai (Anshu Jha)  निर्देशक तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी और दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत निर्मित फिल्म परम सुंदरी इन दिनों चर्चा में है। तुषार जलोटा इससे पहले दसवीं (2022) जैसी फिल्म बना चुके हैं। अब उनकी नई फिल्म "परम सुंदरी" अपनी कहानी, कलाकारों की जोड़ी और संगीत के कारण लगातार सुर्खियाँ बटोर रही है। फिल्म के ट्रेलर को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म की कहानी उत्तर भारत का एक लड़का परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और दक्षिण भारत की जवान खूबसूरत लड़की सुंदरी (जान्हवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन हालात उन्हें करीब ले आते हैं। यही मुलाकात आगे चलकर हास्य, रोमांस और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर एक दिलचस्प नाटक का रूप ले लेती है। कहानी हल्की-फुल्की जरूर है, लेकिन इसमें सामाजिक और सांस्कृतिक टकराव का रंग भी दिखाई देता है।



अभिनय की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक आधुनिक और चुलबुले युवक का किरदार जीवंत बना दिया है। वहीं जान्हवी कपूर ने दक्षिण भारतीय लड़की की भूमिका को सहजता से निभाया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों को अपनी ओर खींचती है। फिल्म का संगीत सचिन–जिगर की जोड़ी ने तैयार किया है और गीत लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। गाना “परदेसीया” रिलीज़ के साथ ही लोकप्रिय हो चुका है, जिसमें पुराने जमाने की रोमांटिक धुनों की झलक मिलती है। छायांकन (सिनेमैटोग्राफी) संताना कृष्णन रविचंद्रन का है, जिन्होंने उत्तर और दक्षिण भारत के खूबसूरत लोकेशनों को कैमरे में कैद किया है। वहीं एडिटिंग का जिम्मा मनीष प्रधान ने संभाला है। टीज़र और ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद दर्शकों ने सिद्धार्थ और जान्हवी की नई जोड़ी की सराहना की। हालांकि, जान्हवी के मलयाली उच्चारण को लेकर कुछ आलोचना भी हु.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.