Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil रघुनाथपुर में कॉमरेड स्व. सुचाँद महतो की छठी पुण्यतिथि मनाई गई The sixth death anniversary of late comrade Suchand Mahato was celebrated in Raghunathpur

 


Upgrade Jharkhand News. सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में मंगलवार को सीपीआई (एम) नेता सह पूर्व शिक्षक कॉमरेड स्व. सुचाँद महतो का छठी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सीपीआई (एम) के जिला सचिव सुरेंद्र नाथ महतो, स्वागत समिति के अध्यक्ष शक्तपद मंडल, सचिव रमाशंकर गोराई, संचालक उमापद महतो, शिव प्रसाद पांडे, कमल कांत पारित, हरेकृष्ण महतो, शक्तिपद मंडल, ग्राम प्रधान वैद्यनाथ महतो, निशिकांत महतो आदि सैकड़ों लोगों ने स्व. सुचाँद महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 



इस अवसर पर ग्राम प्रधान वैद्यनाथ महतो ने कहा कि सुचाँद बाबु एक शिक्षक के साथ हमेशा दबे, कुचले, शोषित, पीड़ितों के आवाज थे। सामाजिक कार्य में उनका योगदान चिरस्मरणीय रहेगा। जिला सचिव सुरेंद्र नाथ महतो ने पार्टी के उदय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का उदय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर एक विभाजन से हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के वर्षों में भाकपा के समर्थन में भारी वृद्धि हुई थी. इसने तेलंगाना, त्रिपुरा और केरल में सशस्त्र विद्रोहों का नेतृत्व भी किया था। हालाँकि, इसने जल्द ही सशस्त्र क्रांति की रणनीति को त्यागकर संसदीय ढाँचे के भीतर काम करना शुरू कर दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.