Upgrade Jharkhand News. रविवार को टाटा-रांची सड़क पर हुमीद से चांडिल गोलचक्कर तक दो घंटे तक सड़क जाम रहने से ओड़िशा, झारखण्ड, बंगाल, बिहार समेत कई राज्य के यात्री परेशान रहें। मालूम हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 33 एवं 32 झारखंड के साथ पुरे देश के लिए एक व्यस्त सड़क है। ये दो सड़क झारखंड, ओड़िशा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तामिलनाडु राज्य को पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड आदि को भी जोड़ती है। इससे स्पष्ट है कि दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग देश का अति व्यस्त सड़क है। यात्रियों के अनुसार सड़क जाम हुमीद से चांडिल गोलचक्कर तक लगभग दो किलोमीटर था। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि जाम का मुख्य कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क मरम्मती संवेदक आर के एस कंपनी एवं पाटा टोल प्रबंधन कमनमानी बताया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि चांडिल अनुमंडल में पाटा टोल प्लाजा जब से बना है तब से साल भर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। महीने में लगभग 7 से 8 दिन गाड़ियां रेंगती नजर आती है और जीवन अस्त व्यस्त होने लगती है। यानी कि प्रत्येक सप्ताह में लगभग दो से तीन दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। पाटा टोल प्लाजा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) के अंतर्गत आने वाली देश के मुख्य सड़कों में एक है। वर्तमान में (आर के एस) नामक कंपनी को चार साल से सड़क मरम्मती कार्य का ठेका लिया है। पाटा टोल प्लाजा प्रबंधन से ट्रैफिक जाम का कारण पूछने से आर के एस कंपनी को जिम्मेदार बताती है कि खराब रोड मेंटेनेंस की वजह से आए दिन ट्रैफिक जाम लग जाती है, इसमें टोल प्लाजा की कोई गलती नहीं है। वहीं एक तरफ आर के एस कंपनी का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से बकाया राशि नहीं मिलने के चलते गुणवत्ता वाली काम नहीं हो पाती है और इसी वजह से रांची से जमशेदपुर जाने वाली पाटा टोल प्लाजा के लेन नंबर 3 और 4 को अस्थायी रूप से बंद किया गया एवं जमशेदपुर से रांची जानी वाली लेन नंबर 7 और 6 को पूर्ण रूप से बंद किया गया है।
बकाया राशि न मिलने के कारण छह दिन पूर्व से उपरोक्त लेन बंद है। टोल कर्मी लेन पर सही से काम नहीं करते पूछने से बताया जाता है कि सरकार के साथ लिखित अनुबंध में उल्लेख न्यूनतम मजदूरी न मिलने का कारण मजबूरी में काम करते है। इस सड़क से मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, भारत सरकार एवं राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारियों का आवागमन होता है। परंतु सड़क जाम की समस्या को संज्ञान में नहीं लेते है। जमशेदपुर के लोगों के लिए रांची एयरपोर्ट जाने वाली रास्ते अक्सर जाम रहने के कारण फ्लाइट छूट जाती है।



























No comments:
Post a Comment