Upgrade Jharkhand News. राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने गम्हरिया के प्रमुख शिक्षाविद सह श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन के निदेशक श्रीराम यादव को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इधर, प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री यादव एक शिक्षित, अनुभवी एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है। उनका कुशल नेतृत्व राजद को मजबूती प्रदान करेगा एवं पार्टी कोल्हान में अपनी पूर्व की साख को पुनः प्राप्त कर जनभावनाओं की आकांक्षाओ पर खरी उतरेगी।
No comments:
Post a Comment