Upgrade Jharkhand News. कांड्रा पुलिस ने चोरी के एक मामले में विगत नौ वर्षों से फरार चल रहे विजय मुखी उर्फ टेरी को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने बताया कि बीती रात बस स्टैंड के पास गश्ती के दौरान युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। तत्पश्चात, पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के क्रम में युवक की पहचान विजय मुखी उर्फ टेरी के रूप में हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। विधिवत कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

No comments:
Post a Comment