Guwa (Sandeep Gupta) चेन्नई (तमिलनाडु) में 5 से 9 नवंबर 2025 तक आयोजित आइसा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गुवा के प्रतिभावान खिलाड़ी कृष्णा करुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर गुवा और झारखंड की पहचान बनाई। कृष्णा करुआ ने इस प्रतियोगिता में बीआर इंडिया टीम की ओर से प्रतिनिधित्व किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक हासिल किए — जिनमें 3 पदक झारखंड टीम की ओर से और 2 पदक राष्ट्रीय टीम की ओर से प्राप्त हुए।
प्रतियोगिता में एशिया के 21 देशों जैसे चीन, जापान, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर और हांगकांग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो जैसे इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। झारखंड टीम ने कुल 7 पदक जीते, जिनमें कृष्णा करुआ का योगदान महत्वपूर्ण रहा। उनकी इस सफलता से गुवा अयस्क खदान क्षेत्र और समूचे झारखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। हजारों स्थानीय लोगों एवं खेल प्रेमियों ने कृष्णा करुआ को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


No comments:
Post a Comment