Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil नीमडीह के सीओ ने एक अवैध बालू लदा हाइवा पकड़ा, केस दर्ज Neemdih CO caught a Hiva loaded with illegal sand, case registered

 


Upgrade Jharkhand News. सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर रात 3 बजे से लगभग तीन दर्जन से अधिक अवैध बालू लदा हाइवा दौड़ती है। जो सुबह 9 - 10 तक सड़क पर देखा जा सकता है। गुरुवार को जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सीओ द्वारा नीमडीह थाना के बांदु गांव में एक अवैध बालू लदा हाइवा हाइवा संख्या जेएच 6ए - 9226 पकड़ कर केस दर्ज करने के लिए नीमडीह थाना को सौंप दिया। सीओ ने कहा कि नीमडीह अंचल क्षेत्र  में अवैध बालू खनन को देखते हुए जिला खनन पदाधिकारी तथा उनके टीम सजग है एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 



उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशनुसार नीमडीह प्रखंड में अवैध खनन को लेकर निरंतर अभियान चल रहा है। नीमडीह थाना प्रभारी का काफी सहयोग मिल रहा है, एक अंचल अधिकारी के रूप में अवैध खनन रोकने के लिए हमेशा प्रयास कर रहा हूं। जिसके कारण अवैध खनन एवं परिवहन पर लगाम लगा है। उन्होंने कहा कि जिला के पदाधिकारी एवं थाना पदाधिकारी को भी सुचना दे रहा हूं कि मिलकर अभियान चलाएं जिससे अवैध खनन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाया जा सके। विकास की काम के लिए बालू की जरुरत है लेकिन उससे अधिक नहीं। प्राकृतिक संसाधन की अवैध तरीके से खनन सहन नहीं किया जायेगा। हमने ट्रैक्टर वाले को भी मना किया है। दूसरे अंचल से आने वाले हाइवा एवं ट्रैक्टरों पर लगाम लगाया जायेगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template