Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya डायट गम्हरिया में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी -2025 का सफल आयोजन Successful organization of Social Science Exhibition-2025 in DIET Gamharia

 


Upgrade Jharkhand News. सरायकेला-खरसावां में 17/12/25 को जिला स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी -2025 का आयोजन किया गया।। इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के तीन संवर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रदर्श का प्रदर्शन किया। आयोजित प्रदर्शनी में इस बात का विशेष ध्यान दिया गया कि प्रदर्शन अपनी मौलिकता, सृजनात्मकता, उपयोगिता के साथ प्रस्तुत किया जाए। कार्यक्रम में जमशेदपुर वीमेंस विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग से  एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अपर्णा कर , ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अपराजिता सिंह , को ऑपरेटिव कालेज  से शिक्षा संकाय  के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ महेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। 


निबंधन कार्य संकाय सदस्य आर लक्ष्मण राव एवं अनुभा सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायकों का स्वागत शाल ओढ़ाकर पौध प्रदान करते हुए किया गया। प्रदर्शनी के संवर्ग 6-8 में प्रथम स्थान अभ्यास बालिका मध्य विद्यालय की पल्लवी कुमारी के समूह ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान KGBV CM SOE सरायकेला की बैष्णवी सिंह एवं समूह तथा तृतीय स्थान के जी बी भी टीकर, ईचागढ़ की रीना ओराव एवं समूह ने प्राप्त किया। 


9-10 संवर्ग में प्रथम स्थान जे बी ए भी  कुकडू की अमृता महतो एवं समूह ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान KGBV NIMDIH  की ललिता महतो एवं समूह तथा तृतीय स्थान AN +2 High School PILID  ईचागढ़ की सुषमा कुमारी महतो एवं समूह ने प्राप्त किया।


11-12 संवर्ग में प्रथम स्थान PM SHRI KGBV RAJNAGAR की संकिता महतो के समूह ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान KGBV टीकर ईचगढ़ की तशिबा खातून एवं समूह तथा तृतीय स्थान के GOVT +2 High School खरसावां के साधु होनहागा एवं समूह ने प्राप्त किया। सभी निर्णायकों ने बच्चों की सृजनात्मक सोच की सराहना की और यह कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें इस तरह का मंच मिलने से उनकी प्रतिभा को निखरने का पूर्ण अवसर प्राप्त होगा। निर्णायकों ने प्राचार्य कैलाश मिश्रा के द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की।



इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में संकाय सदस्य पंकज कुमार, आर लक्ष्मण राव, डॉ मनीला कुमारी, किशोर कुमार प्रसाद, अनुभा सिंह, सीमा कुमारी, लिपिक प्रभात कुमार मांझी, कर्मचारी दशरथ महतो, राजकिशोर महतो, जवाहर राम, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकिशोर कुम्भकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.