Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पॉडकास्ट में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जमशेदपुर के पप्पू सरदार की सराहना की Actress Madhuri Dixit praises Jamshedpur's Pappu Sardar in a podcast

 


  • भावुक हुए पप्पू ने कहा- जीवन का सबसे खास पल 

Jamshedpur (Nagendra) बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में जमशेदपुर के समाजसेवी और उनके जाने-माने प्रशंसक पप्पू सरदार की खुलकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि उनके सबसे पैशनेट फैंस में से एक पप्पू सरदार हैं, जो हर साल उनका जन्मदिन मनाते हैं और तमाम सामाजिक कार्य माधुरी दीक्षित के नाम पर करते हैं। माधुरी ने इस पहल को उनके लिए मिलने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार बताया और कहा कि समाज के लिए उनकी कोशिशें हमेशा गर्व देती हैं। माधुरी दीक्षित द्वारा पॉडकास्ट में उनके नाम का ज़िक्र होने के बाद पप्पू सरदार भावुक हो गए। 



उन्होंने कहा कि यह जमशेदपुर के लिए गर्व का पल है। वे 29 वर्षों से यह सेवाएं कर रहे हैं और आगे भी जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इतने दूर से दीदी (माधुरी दीक्षित) ने उनकी मेहनत को याद किया, यह उनके जीवन का सबसे खास पल है। माधुरी की टिप्पणी के बाद जमशेदपुर के लोगों में खुशी और गर्व की भावना दिखाई दी और इसे शहर की सकारात्मक पहचान बताया गया। जानकारी हो कि पिछले तीन दशकों से पप्पू सरदार जमशेदपुर में सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं और हर वर्ष 15 मई को माधुरी दीक्षित का जन्मदिन अनोखे अंदाज़ में मनाते हैं। उनका उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि काम पप्पू का, नाम माधुरी का। उनके द्वारा की जाने वाली मानव सेवा में जरूरतमंद बेटियों की शादी, गरीबों की मदद, भोजन वितरण, अस्पतालों में सहायता और कई सामाजिक पहल शामिल हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.