Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa नए साल पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में चार पदाधिकारियों का जन्मदिन, 2026 को बताया संघर्ष का वर्ष Four office-bearers celebrated their birthdays at the Jharkhand Mazdoor Sangharsh Sangh union office on New Year's Day, declaring 2026 as the year of struggle.

 


Guwa (Sandeep Gupta) नए साल 2026 के अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में चार पदाधिकारियों का केक काटकर जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी कुल बहादुर, उपाध्यक्ष राकेश यादव, महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका खंडाईत तथा झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता जयराम दास का संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में यूनियन से जुड़े मजदूरों और कार्यकर्ताओं ने सभी को नए साल और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मंच से झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि नया साल 2026 मजदूरों के लिए संघर्ष का साल होगा। 


उन्होंने कहा कि एकता के बल पर ही मजदूर अपने अधिकारों और लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। यूनियन अब सेल प्रबंधन के खिलाफ एक ठोस रणनीति बना रही है, ताकि प्रबंधन अपनी मनमानी न कर सके। इसके लिए सभी मजदूरों को एकजुट होकर आंदोलन की राह पर चलना होगा, जिसकी शुरुआत बहुत जल्द की जाएगी। उन्होंने यूनियन की प्रमुख मांगों को रखते हुए कहा कि गुवा सेल प्रबंधन बाहर से लोगों की बहाली पूरी तरह बंद करे और स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दे। इसके साथ ही समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए। गुवा सेल अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता बढ़ाई जाए, नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली की जाए तथा अस्पताल में दो नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए। वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए खदान क्षेत्र में मजदूरों के आने-जाने के लिए नई बस की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।


केंद्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि यूनियन की मांगों पर यदि सेल प्रबंधन गंभीरता से विचार नहीं करता है, तो मजदूरों के हित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुटता के साथ संघर्ष का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.