Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरु में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित, ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री का वितरण CRPF organised a civic action programme in Kiriburu, distributing essential items to villagers.

 


Guwa (Sandeep Gupta) शनिवार को राजीव रंजन, कमाण्डेन्ट 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देशानुसार डी/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ, किरीबुरु परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री महेश्वर कुमार चौरसिया (सहायक कमाण्डेन्ट) ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना एवं उनके दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। इसमें ठंड से बचाव के लिए कंबल, आवास उपयोग हेतु टीन शीट, खेती के लिए बीज, बच्चों के लिए खेल सामग्री एवं पठन-पाठन सामग्री, छाता तथा महिलाओं के लिए रसोई के बर्तन जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। 


सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखी गई और उन्होंने सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर सहायक कमाण्डेन्ट महेश्वर कुमार चौरसिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नक्सलियों एवं असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं जिला पुलिस क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, शांति और विकास के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सुरक्षा बलों के साथ सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। 


कार्यक्रम में निरीक्षक निरंजन कुमार, उपनिरीक्षक राजीव राणा, उपनिरीक्षक रोहित कुमार (थाना प्रभारी, किरीबुरु) तथा पार्वती किडो (मुखिया, किरीबुरु पंचायत) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सिविक एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से सीआरपीएफ ने एक बार फिर समाजसेवा और जनसंपर्क की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.