Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सेल प्रबंधन मजदूरों का शोषण कर रहा है, यूनियन कभी सफल नहीं होने देगी : रामा पांडे SAIL management is exploiting workers, union will never succeed: Rama Pandey

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने आरोप लगाया कि सेल गुवा प्रबंधन मजदूरों के शोषण का षड्यंत्र रच रहा है, जिसे यूनियन किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देगी। वे आज बुधवार को सेल गुवा क्लब में आयोजित मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते मंगलवार को सेल के माइंस कार्यपालक निदेशक विकास मानवती द्वारा गुवा में ड्रिल मशीन का उद्घाटन किया गया।


उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब लगता है ड्रिल मशीन के उद्घाटन के लिए भी कार्यपालक निदेशक को बुलाना पड़ रहा है, जो सेल प्रबंधन के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने कहा कि अब मजदूर जाग चुके हैं और अपनी एकजुटता का परिचय दे रहे हैं। रामा पांडे ने आगे कहा कि सेल प्रबंधन के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में अब गांव-गांव के बेरोजगार युवा भी यूनियन से जुड़ रहे हैं और बहुत जल्द आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सेल गुवा खदान को निजी संस्था को सौंपने की तैयारी की जा रही है, जिसे यूनियन और मजदूर मिलकर कभी सफल नहीं होने देंगे।


उन्होंने चिड़िया सेल खदान का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां प्रबंधन द्वारा मजदूरों का शोषण करते हुए ढ़ाई सौ मजदूरों की छंटनी कर दी गई है, जिसके खिलाफ यूनियन संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा भी मजदूरों के साथ खड़े हैं।


उन्होंने सभी मजदूरों से एक मंच पर आकर एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान, रोहित पांडे, किशोर सिंह, राजेश यादव, नुतन सुंडी, पार्वती दास, संजय सांडिल, पंकज गुप्ता, केदार ठाकुर, कुल बहादुर, लक्ष्मी बड़ाइक, बसंती देवी सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.